{"_id":"6ada782548f4e92cbd0e9c22","slug":"two-miscreants-arrested-following-an-encounter-in-a-tractor-trolley-theft-case-one-sustained-a-gunshot-wound-to-his-right-leg-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188113-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के दाहिने पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के दाहिने पैर में लगी गोली
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर) पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश बिंदु। स्रोत: पुलिस
- फोटो : Samvad
निगोही (शाहजहांपुर)। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा की जमीन पर बने इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बुधवार रात धुल्लिया चेकपोस्ट के पास नदी किनारे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के भदारी निवासी बिंदु उर्फ बिंदुआ और प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के कांझा निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बिंदु के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है।
गांव कुदिरना निवासी अभिषेक ने इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने बुधवार रात पीलीभीत के बीसलपुर और शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र की सीमा पर मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान निगोही की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को सामने देख बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिद्ध बाबा मंदिर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दौड़ाने लगे।
पुलिस के पीछा करने पर बिंदु ने टीम पर फायर कर दिया। गोली आरक्षी आशीष कुमार के बाएं हाथ को छूती हुई निकल गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बिंदु के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। बिंदु के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पूछताछ में रोहित ने चोरी की घटना स्वीकार की है। उसने बताया कि दो अक्तूबर की रात उसने बिंदु और सुधीर के साथ मिलकर ग्राम गुरगवां के पास स्थित इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। सुधीर के आने से पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीसरे आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है।
--
बदमाशों का है पुराना आपराधिक इतिहास
पकड़े गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सीओ सदर ने बताया कि बिंदु उर्फ बिंदुआ के खिलाफ शाहजहांपुर और पीलीभीत के अलग-अलग थानों में हत्या की कोशिश, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब आठ मामले दर्ज हैं। वहीं रोहित के खिलाफ प्रतापगढ़ और शाहजहांपुर में चोरी, घर में घुसकर चोरी, मारपीट और धमकी देने के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

निगोही (शाहजहांपुर) पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश बिंदु। स्रोत: पुलिस- फोटो : Samvad