{"_id":"6ada78d82f62d2cff602ff36","slug":"bus-terminal-becomes-operational-traffic-congestion-persists-due-to-poor-road-conditions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188138-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस अड्डा शुरू, खराब सड़क के कारण जाम की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस अड्डा शुरू, खराब सड़क के कारण जाम की समस्या बरकरार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहले ह्यूम पाइप डालने के काम और फिर रामलीला मेले के चलते बंद किया गया रोडवेज बस अड्डा बृहस्पतिवार से दोबारा शुरू हो गया। बसों का नियमित संचालन शुरू होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से जाम की समस्या बनी रही। सरकारी बसों के साथ डग्गामार वाहनों के निकलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे के आगे तक ह्यूम पाइप डालने के कारण मार्ग बंद कर दिया गया था। करीब एक महीने बाद बसों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन रामलीला मेले में रावण दहन के चलते तीन दिन तक शाम के समय बस अड्डे से संचालन बंद रखा गया। मेला समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे से नियमित संचालन शुरू करा दिया गया।
हालांकि, बस अड्डा शुरू होने के बाद भी सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। ऐसे में बसों को मुख्य मार्ग से निकालने के बजाय होटल की ओर से गुजारा जा रहा है। दूसरी ओर डग्गामार निजी बसों की आवाजाही से भी जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बस अड्डे से नियमित तरीके से शुरू करा दिया। अब सभी बसें अड्डे से संचालित होगी।