फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market is rejoicing with the reduction in GST rates, with traders and customers also quite excited.

Shahjahanpur News: जीएसटी दरों में गिरावट से खिलखिलाया बाजार, व्यापारियों के साथ ग्राहक भी खासा उत्साहित

Tue, 23 Sep 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The market is rejoicing with the reduction in GST rates, with traders and customers also quite excited.
सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल।
शाहजहांपुर। जीएसटी में सुधार के बाद घरेलू व अन्य सामान की कीमतें शारदीय नवरात्र के पहले दिन से कम होने से बाजार में उत्साह है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारों पर बाजार का सूखा खत्म होगा। जमकर खरीदारी होगी। वहीं, लोग भी सामान सस्ता होने के कारण बचत कर सकेंगे।
विज्ञापन

जीएसटी में सुधार के बाद आम आदमी से जुड़ीं की वस्तुएं सस्ती हुईं हैं। खाद्य वस्तुओं की महंगाई कम होने के साथ ही बाइक-कार की कीमतों में काफी गिरावट आई है। महंगाई के चलते बाइक-कार खरीदने से पहले सोच रहे मध्यम वर्ग के लोगों की चिंता कुछ कम हुई है। घरेलू वस्तुओं की कीमत में गिरावट से भी लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

नवरात्र से लेकर दीपावली तक खरीदारी जोरों पर होती है। लोग घरेलू सामान के अलावा फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, बाइक, कार जैसी महंगी वस्तुओं को खरीदने के लिए उत्साहित हैं। शोरूम और बाजारों में लग रही भीड़ भी इस ओर इशारा कर रही है। वहीं व्यापारियों को भी उम्मीद है कि बाजार में खरीदार बढ़ेंगे और उनका व्यापार चमकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापारी बोले- बाजार में देखने को मिल रहा है सकारात्मक रुख
जीएसटी की दर कम होने से बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। लोग वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। वाहनों की कीमतों के बारे में जानकारी लेने आ रहे हैं। बाजार में बिक्री बढ़ेगी और इससे व्यापारियों को फायदा होगा।
- दीपक सूद, विनीत टीवीएस, एजेंसी स्वामी
--

जीएसटी की दर कम होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी। कारों की बुकिंग हो रही है। इस बार दीपावली का त्योहार अच्छा रहेगा। बिक्री अधिक होने पर व्यापारियों को फायदा होगा और ग्राहकों को जीएसटी कम होने पर राहत मिलेगी।
- सिद्धार्थ अग्रवाल, एनएमटी निशान, एजेंसी स्वामी

--
जीएसटी कम होने के बाद ग्राहकों में कारों को खरीदने की उत्सुकता बढ़ी है। नवरात्र से पहले ही कारों की बुकिंग शुरू हो गई थी। लोग वाहनों की कीमत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। दीपावली पर इस बार अच्छी बिक्री होने की संभावना है।

- अर्पित गोयल, होंडा, एजेंसी स्वामी

--जीएसटी की दर घटने से बाजार में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। एलईडी, एसी, फ्रीज आदि इलेक्ट्रानिक्स सामान के भावों काफी कमी आई है। दीपावली का सीजन आ रहा है। सामान सस्ता होने से मध्यमवर्ग के लोग खरीदारी के लिए ज्यादा निकलेंगे।
- जसविंदर सिंह बजाज, संत इलेक्ट्रॉनिक्स, एजेंसी स्वामी

--जीएसटी की दर घटने से बिस्कुट और नमकीन के भाव में कमी आई है। त्योहार का सीजन चल रहा है, इसलिए इनकी मांग बढ़ेगी। मध्यवर्ग के लोगों को फायदा पहुंचेगा। पनीर और घी आदि के भावों में कमी आने से लोगों को फायदा होगा।
- सत्यप्रकाश आर्य, आर्य मिष्ठान, भंडार स्वामी

--जीएसटी की दर घटने से आम आदमी को फायदा होगा, लेकिन सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाने होंंगे कि कंपनियां अपने सामान पर कीमत न बढ़ा पाएं। नहीं तो जीएसटी घटने से कोई लाभ नहीं होगा। मध्यम वर्ग के लोगों में काफी उत्साह दिख रहा।
- कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल

--लोग जीएसटी की दर घटने का इंतजार कर रहे थे। अब लोग खरीदारी करेंगे। बाजार में एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि किस वस्तु के कितने दाम रहेंगे। महंगाई कम होने से आम आदमी जरूरत का सामान खरीदने से पहले ज्यादा सोचेगा नहीं।
- सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

--जीएसटी की दर कपड़ों पर भी कम हुई है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कपड़ों की खरीदारी बढ़ने की संभावना है। सहालग के समय लोग काफी कपड़े खरीदते हैं। ऐसे में सामान्य दर के कपड़ों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
- पूरन सिंह, स्वामी, राज सलेक्शन
--

लोग बोले- चिंता कम हुई, गैस सिलिंडर भी सस्ता होना चाहिए
महंगाई की मार तो कम नहीं हुई है, लेकिन जो भी राहत मिली है, उससे मध्यमवर्गीय लोग खुश हैं। पहली बार वस्तुओं के सस्ता होने की खबर है। गैस सिलिंडर भी सस्ता होना चाहिए। जरूरत यह भी है कि कंपनियां सामान का रेट न बढ़ा पाएं।

- इति सक्सेना

--खाने-पीने और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं में जीएसटी कम हुई है। वस्तुएं सस्ती होने से रसोई का बजट कम होगा। इससे मध्यमवर्ग के लोग थोड़ा चिंतामुक्त हो जाएंगे। - पूजा सक्सेना

--
जीएसटी की दर कम होने का इंतजार कर रहा था। बाइकों की कीमत में बड़ी कमी आई है। कई दिनों के इंतजार के बाद अब बाइक खरीदने के लिए आया हूं। अब खरीदारी से पहलेे बहुत सोच-विचार नहीं करेंगे।
- मोहित पांडेय

--
जीएसटी की दर घटने से दूध, दही, पनीर आदि वस्तुओं के दामों में गिरावट आई है। इसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा। कम रुपये में लोग अधिक सामान खरीद सकेंगे। यह कदम पहले ही उठाना चाहिए था। - शैलेंद्र शर्मा

--
वेबसाइट से लें संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी
जीएसटी दरों में संशोधन के बाद अधिकारी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उपायुक्त राज्यकर प्रवेश तोमर ने बताया कि ग्राहक सेविंग्सविदजीएसटी.आईएन पर जाकर संशोधित जीएसटी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहक दुकानदार से माल खरीदने के बाद पक्का बिल जरूर ले। अगर दुकानदार निर्धारित जीएसटी से ज्यादा वसूल रहा है तो सक्षम अधिकारी से इसकी शिकायत भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी मैन्यूफैक्चर को गाइडलाइन जारी की जा चुकी है कि वे नए माल पर संशोधित रेट ही डालें। अगर स्टॉक पर माल है तो उस पर संशोधित रेट प्रिंट करा सकते हैं। इसके अलावा स्टॉकिस्ट या फुटकर विक्रेता जीएसटी की नई दरों पर ही माल बेचेगा। इसके लिए ग्राहक को जागरूक होने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि विभाग ग्राहकों और व्यापारियों को जीएसटी के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed