फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Magh Mela, a city of tents set up in Ramnagariya, is buzzing with activity.

Shahjahanpur News: माघ मेला रामनगरिया में बसा तंबुओं का शहर, रौनक बढ़ी

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Magh Mela, a city of tents set up in Ramnagariya, is buzzing with activity.
मिर्जापुर। श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि ढाई घाट गंगातट पर लगे माघ मेला रामनगरिया में तंबुओं का शहर पूरी तरह बस गया है। मेले में भी रौनक आ गई है। इसके साथ ही साधु-संत के डेरों पर श्रीमद्भागवत कथाओं सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हाेने लगे हैं।
विज्ञापन

गंगा की रेत पर अस्थायी तंबुओं का शहर भव्यता की तरफ बढ़ गया है। रात में गंगा की कटरी दूधिया रोशनी से जगमग होने लगी है। मेला क्षेत्र में पंडा पुजारियों और कल्पवासियों सहित दुकानदारों के लगातार पहुंचने का क्रम जारी है। हालांकि, अभी श्रद्धालु ज्यादा नहीं आए हैं, लेकिन मकर संक्रांति के पर्व स्नान को सोमवार से श्रद्धालुओं के आने का क्रम बढ़ना तय है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व स्नान पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में जिला पंचायत प्रशासन सुगम स्नान कराने की तेजी से तैयारियां करा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड और घाटों के किनारे गोताखोरों की टीम मुस्तैद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed