{"_id":"681d06ae70109f881601f8af","slug":"the-lover-committed-suicide-before-his-girlfriends-wedding-procession-arrived-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143384-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेमिका की बरात आने से पहले प्रेमी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेमिका की बरात आने से पहले प्रेमी ने की आत्महत्या
Fri, 09 May 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 09 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक गोपी सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। तिलहर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की बरात आने से पहले प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने युवती को मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि, मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बरैंचा गांव निवासी 20 वर्षीय गोपी सिंह का चार साल से एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग-अलग है। इस कारण परिवार के लोग विवाह के लिए राजी नहीं थे। इसको लेकर गोपी काफी परेशान रहता था। बृहस्पतिवार को प्रेमिका की बरात आनी थी।
भाई अंशु ने बताया कि बुधवार रात किसी की कॉल आने के बाद गोपी घर से निकल गया था। आधी रात तक परिजन इंतजार करते रहे। उसके बाद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह आम के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। पूर्व प्रधान की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
मृतक के भाई अंशु ने मौत का जिम्मेदार युवती को बताया है। कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही युवती के भाई को उसने बाइक दिलाई थी। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।