फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajpal Yadav gets emotional remembering actor Dharmendra

UP: ‘धर्मेंद्र जो प्यार छोड़ गए हैं, वह पीढ़ियों तक याद रहेगा’, ही-मैन को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव

Tue, 25 Nov 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 12:23 AM IST
सार

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। उनके साथ बिताए पलों को याद कर अभिनेता राजपाल यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के साथ पूरी दुनिया अनमोल रत्न खो दिया है। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav gets emotional remembering actor Dharmendra
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के साथ राजपाल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के साथ अभिनेता राजपाल यादव फिल्म में काम करने वाले थे। फिल्म के मुहूर्त पर करीब चार माह पहले उनकी मुलाकात उनसे हुई थी। दोनों ने काफी देर तक वार्ता भी की। सोमवार को धर्मेंद्र के निधन पर राजपाल यादव ने कहा कि इंडस्ट्री के साथ पूरी दुनिया ने एक अनमोल रतन खो दिया है। धर्मेंद्र जो प्यार छोड़ गए हैं, वह पीढ़ियों तक याद रहेगा।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव धर्मेंद्र के निधन पर गमजदा हैं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र रील के साथ रियल में भी लोगों को प्रभावित करने वाले व्यक्ति थे। उनसे मुलाकात करने वाला व्यक्ति प्रभावित हो जाता था।
विज्ञापन


राजपाल यादव ने कहा कि चार महीने पहले ही फिल्म के मुहूर्त पर उनसे मुलाकात हुई, उनके साथ काम करने वाले थे। तब उनसे काफी अपनत्व मिला। दशकों से उन्होंने कला के साथ अपने विनम्र स्वभाव से सबका दिल जीता। हमने अपना सबसे मजबूत स्तंभ खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed