फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The last day of the oven strength Spaiyon

आखिरी दिन सपाइयों ने झोंकी ताकत

Wed, 12 Aug 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 12 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The last day of the oven strength Spaiyon
सपा सरकार की तीन साल की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर शुरू की गईं जनजागरण साइकिल यात्राओं के अंतिम दिन बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सारी ताकत झोंक दी। शहर में शहीद द्वार मैदान से जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा के काफिले का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में साइकिल सवार कार्यकर्ताओं ने मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा, चौक, रंगमहला, घूरन तलैया, चार खंभा, केरूगंज, पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा आदि शहरी क्षेत्रों सहित रोजा नगर, रोजा रेलवे कालोनी, हथौड़ा बुजुर्ग आदि का भ्रमण करके सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का विभिन्न स्थानों पर कपिल सिंह वर्मा, स्तुति गुप्ता, ओम गुप्ता, विक्रांत चौधरी, अंकुर कटियार, विशाल यादव, इम्तियाज मंसूरी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

रैली भ्रमण के बाद शहीद द्वार मैदान पर हुई सभा में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सछास नेता प्रधान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले झूठे वायदे करके सत्ता हासिल कर ली, जबकि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र को तीन साल में चरितार्थ कर दिखाया। ऐसे माहौल में प्रदेश की जनता को सपा के पक्ष में मोडने की जरूरत है क्योंकि लोग अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं। इस मौके पर विधायक शकुंतला देवी, शरदवीर सिंह, रणंजय सिंह यादव, प्रदीप पांडेय, चेयरमैन संजय गुप्ता व अजय गुप्ता, अनवर अली, कपिल सिंह वर्मा, गायत्री वर्मा, इम्तियाज अली मंसूरी, डॉ. नवनीत यादव, जगजीत सिंह टांडे, विशाल यादव आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक पुत्तू ने सिंधौली में फहराया परचम
सिंधौली में पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव के नेतृत्व में निकली जन जागरण साइकिल यात्रा ने क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां, अनावा, आजादपुर, पटई, बलरामपुर, महमूदापुर, महुआ पाठक, गौंटिया, ढकिया हमीदनगर, ढकिया रजऊ, महानंदपुर, गोधरपुर, बरुआरा, महाऊ दुर्ग, लालपुर, मुडिय़ा पवार आदि गांवों में सपा की उपलब्धियां बताकर पार्टी का परचम फहराया। इस दौरान सपा राज्य कार्यकारिणी की पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य एवं महिला सभा की जिला महासचिव निधि शर्मा ने सभाओं में ग्रामीणों को पार्टी से जुडने के लाभ गिनाए।
शिक्षक विधायक ने कई गांवों में निकाली रैली
रोजा/रौसरकोठी। शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांव में साइकिल रैली निकाली। बुधवार को रैली के समापन दिवस पर शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने समर्थकों के साथ रौसरकोठी, मिश्रीपुर, ताहवरगंज, चौढ़ेरा, गुवांरी, जलालपुर, सुजातपुर, बादशाहनगर,कनेंग आदि गांव में रैली निकालकर की उपलब्धियों का बखान किया। इस रैली में रेनू मिश्रा, पिंकू तिवारी, दीपक मिश्रा छोटू पंडित, सत्यम, अब्बू पंडित, रामकिशोर दीक्षित,राजीव सक्सेना, आदर्श मिश्रा वरूण, नीलमणि आदि शामिल रहे। उधर, रोजा कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने रोजा बाईपास के पास पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ नेवाजपुर, रेती, आईटीआई कालोनी, आदर्शनगर, रेलवे कालोनी होते हुये शहर के लिये प्रस्थान कर गये। इस रैली में गुड्डन, गिरिजा शंकर, किशन, बंटी वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विधायक राजेश के नेतृत्व में जोरशोर से निकली रैली
मीरानपुर कटरा। समाजवादी जनचेतना साईकिल रैली के अंतिम दिन कटरा विधान सभा क्षेत्र के डभौरा, रूद्रपुर, सुल्तानपुर, छेदापट्टी, जगतियापुर, बिहारीपुर, हिम्मतपुर, मेरना, मीरपुर, तेजीगौटिया, बंडियाकलां अगरोली, खेड़ाबझेड़ा होते हुए नवादा मोड़ तक आदि साइकिल रैलियों का नेतृत्व क्षेत्रीय सपा विधायक राजेश यादव एवं अमित यादव ने करते हुए कहा कि स्वस्थ्य मां, शिक्षित युवा व समाज के निर्धनतम श्रमिक वर्ग के उत्थान व मूलभूत सुविधाए दिलाये बैगर विकास असंभव है। इस दौरान दफेदार सिंह विधान सभा अध्यक्ष, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल कादिर खां, सपा नगराध्यक्ष कदीर मंसूरी, रिजवान अली प्रदेश उपाध्यक्ष, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप पांडेय, सगीर मंसूरी, अनवर उल्ला खां, पप्पू पठान, जावेद हुसैन खां, अजीम अहमद, अनीस अहमद, अख्तर, गुलाठी, अकरम, जुहैल, कौसर, मसरूर, शब्बीर अंसारी, अरूण यादव चैनू आदि मौजूद रहे।

सेहरामऊ दक्षिणी। सपा नेता रघुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में गौटिया नौसिया से शुरू हुई साइकिल रैली आटा बुजुर्ग, रसूलपुर, तोनी, रायपुर, चठिया, गौहनिया होते हुए हीरपुर में समाप्त हुई। रैली में विक्रम सिंह, मुनेश्वर प्रसाद, मुकेश कठेरिया, सतीश, जयवीर, रामू कठेरिया, धर्मेंद्र, धर्मवीर सिंह, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed