{"_id":"19077eeeed963247df0344c52b05120a","slug":"the-landlord-has-broken-the-wall-of-the-clinic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने तोड़ दी क्लीनिक की दीवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने तोड़ दी क्लीनिक की दीवार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 04 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में घंटाघर के पास लकड़ी मंडी रोड पर डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर के बंद क्लीनिक की दीवार दुकान मालिक ने तोड़ दी। सोमवार को जब डॉक्टर क्लीनिक खोलने पहुंचे तो दीवार टूटी देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
डॉ. राठौर के मुताबिक उन्होंने 1984 में रामौतार शर्मा से दुकान किराए पर ली थी। तब से वह लगातार दुकान मालिक को समय पर किराया दे रहे थे। रामौतार शर्मा की मौत होने के बाद उनकी पत्नी ऊषा शर्मा ने तीन साल पहले मोहल्ला लोधीपुर निवासी भरत कुमार और मोहल्ला बाडूजई पेशावरी निवासी जीशान खां को पूरा मकान बेच दिया था, जिसमें उनकी दुकान भी शामिल थी। डॉक्टर के मुताबिक उनसे किसी ने कभी दुकान खाली करने को नहीं कहा। मकान मालिक के जाने के बाद वह उनके एकाउंट में दुकान का किराया जमा करते रहे। सोमवार की शाम जब क्लीनिक खोलने आए तो देखा कि पीछे की आधी दीवार टूटी हुई थी। इसकी शिकायत डॉक्टर ने जीशान और भरत से की। इस पर दोनों ने बताया कि मकान में काम हो रहा है, हो सकता है कि एक-आर्ध इंट गिर गई हो। डॉ. राठौर ने अंजान चौकी में मामले की तहरीर दे दी है।