{"_id":"cfffa9691e812191cac4a57da415b53c","slug":"the-lady-engineer-award-in-nashik-sonam-nvaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में लेडी इंजीनियर अवार्ड से नवाजी गई सोनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक में लेडी इंजीनियर अवार्ड से नवाजी गई सोनम
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शहर की एक बेटी ने जनपद का नाम रोशन किया है। उसे नासिक (महाराष्ट्र) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में बेस्ट लेडी इंजीनियर अवार्ड से नवाजा गया है।
शहर के मोहल्ला बक्सरियां निवासी राज कुमार मेहरोत्रा और पूनम मेहरोत्रा की पुत्री सोनम मेहरोत्रा ने इंटर तक की शिक्षा सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उनके इंट्रीगल यूनिवर्सिटी लखनऊ से इंजीनियरिंग करने का मौका मिल गया। शुरू से होनहार रही सोनम ने यह मौका हाथ से नहीं जाने दिया और लखनऊ से बीटेक करने के बाद आगे कदम बढ़ा दिया। इसके तुरंत बाद उसे बॉस इंडिया कंपनी नासिक में सीनियर इंजीनियर कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लानिंग पद पर काम करने का अवसर मिल गया। लगन, निष्ठा और प्रतिभा के बल पर काम करते हुए सोनम मेहरोत्रा ने इस वर्ष का बेस्ट लेडी इंजीनियर अवार्ड अपनी झोली में डाला है।
अमर उजाला से बात करते हुए सोनम ने बताया कि उसका सपना देश में शाहजहांपुर का नाम रोशन करने का है। यही सीख उसके गुरुजनों और माता-पिता ने दी है। अभी तक की सफलता की इस यात्रा में उनके इष्टदेव का भी साथ रहा है।