फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Knight Riders registered their third win by defeating the Sunrisers.

Shahjahanpur News: नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स को हराकर दर्ज की तीसरी जीत

Sat, 27 Dec 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Knight Riders registered their third win by defeating the Sunrisers.
निगोही में आयोजित ​क्रि​केट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : ramban news
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत शुक्रवार को नाइटराइडर्स और सनराइजर्स टीम के बीच मुकाबला हुआ। सनराइजर्स को हराकर नाइटराइडर्स की टीम ने तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सनराइजर्स के कप्तान शादाब इदरीसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। बाबू हरि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन जोड़े। अमन ठाकुर ने 38 और प्रदीप चौधरी ने 28 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स के लिए शुभनेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की पूरी टीम महज 83 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

इसमें शुभनेश ने 24 और शिवप्रकाश मिश्रा ने 14 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। नाइटराइडर्स के लिए बाबू हरि ने चार और अरहम खां ने तीन विकेट लिए। इस तरह नाइटराइडर्स ने 83 रन से मैच जीत कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने के साथ ही चार विकेट लेने वाले बाबू हरि को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए सैफ अली, यूनुस, मुनव्वर, अमित राठौर, अरशद खां आदि खेलप्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed