फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kidnapping drama was shown woman had escaped to Punjab with her Instagram friend

Shahjahanpur: महिला ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश, इंस्टाग्राम दोस्त के पास पंजाब से हुई बरामद

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

बरामद महिला से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि पंजाब के अमृतसर जिले के थाना चंढेर के ग्राम खतराये निवासी गुरजीत सिंह को इंस्टाग्राम के जरिये करीब तीन वर्ष से जानती है।

विज्ञापन
kidnapping drama was shown woman had escaped to Punjab with her Instagram friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की कचहरी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला को पुलिस ने उसके इंस्टाग्राम दोस्त के पास पंजाब से ढूंढ निकाला है। महिला अपने अपहरण की साजिश रचने के बाद दोस्त के साथ कचहरी से बाइक पर बैठकर फरार हो गई थी।

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना हजारा के एक गांव निवासी महिला ने पुवायां थाने में 2020 में रिश्तेदारी में आने पर सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में एक व्यक्ति पर दोष सिद्घ हुआ था। उसी केस के सिलसिले में चार नवंबर को महिला कचहरी में बयान देने आई थी। कचहरी परिसर में वकील की सीट पर अपना जैकेट व मोबाइल छोड़कर वह गायब हो गई। काफी तलाश के बाद महिला का सुराग नहीं लगा। इसके बाद छह नवंबर को सदर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। एसआई मनोज पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने महिला को सर्विलांस की मदद से पंजाब में ढूंढ निकाला है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया दोस्त के साथ बाइक से तय किया लंबा सफर
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बरामद महिला से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि पंजाब के अमृतसर जिले के थाना चंढेर के ग्राम खतराये निवासी गुरजीत सिंह को इंस्टाग्राम के जरिये करीब तीन वर्ष से जानती है। महिला ने गुरजीत को अपनी बुआ का बेटा बताकर पति से परिचय कराया था। इसके बाद उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया था। योजना बनाकर वह गुरजीत के साथ पंजाब गई थी।

विज्ञापन

मोबाइल वकील की सीट पर छोड़ा, सोशल मीडिया से हुई ट्रेस
इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि महिला ने दोस्त के साथ पंजाब जाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। किसी को कोई शक न हो। इसलिए उसने मोबाइल और जैकेट वकील की सीट पर छोड़ दिया। जिससे मामला अपहरण का लगे। पुलिस ने बरामद मोबाइल से मिले सिम से जानकारी जुटाकर महिला का सोशल एकाउंट चेक किया। इंस्टाग्राम के जरिये उसके दोस्तों के बारे में पता लगा। पंजाब के दोस्त गुरजीत की लोकेशन घटना के दौरान पुवायां थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed