{"_id":"6973bdb4b3abf020c2022a44","slug":"the-khatu-shyam-procession-was-taken-out-with-devotion-and-enthusiasm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163732-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा
विज्ञापन
खुदागंज। श्याम मंदिर से शुक्रवार को सुबह खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा में डीजे पर बजते भजनों पर श्रद्धालु झूमते-थिरकते हुए चले। निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
निशान यात्रा जिधर से गुजरी, लाेगों ने हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा हमारा का उद्घोष करके स्वागत किया। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। यात्रा में तमाम भक्त हाथों में निशान लेकर चले। तमाम श्रद्धालु अबीर-गुलाल खेलते और बाबा का जयकारा लगाते हुए चले।
इस दौरान रथ पर सजी श्री श्याम प्रभु की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्याम मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। निशान यात्रा मेन मार्केट से रामसहाय चौराहा, निगोही मोड़, ब्लॉक मार्ग होते हुए श्याम मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। व्यवस्था में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, राम जी रस्तोगी, अनिल चौहान, राहुल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक राठौर आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा को थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ रहे। संवाद