{"_id":"6231e01616d1ec1f670e055f","slug":"the-kashmir-files-film-ruckus-in-theater-shahjahanpur-in-first-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स: पहले ही शो में सिनेमा हॉल में हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स: पहले ही शो में सिनेमा हॉल में हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?
Wed, 16 Mar 2022 06:33 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:33 PM IST
सार
शाहजहांपुर की अंबा टॉकीज में बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले शो में साउंड सिस्टम दिक्कत करने लगा। जिस पर दर्शकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीरी हिन्दुओं के पलायन पर आधारित द कश्मीर फाइल्स फिल्म का शो अंबा टॉकीज में बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले शो में बड़ी संख्या में दर्शक टॉकीज में पहुंचे। शुरुआत में फिल्म ठीक चलती रही, लेकिन इंटरवल के बाद साउंड सिस्टम दिक्कत करने लगा। आवाज गायब होने और फिल्म को काट-काटकर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए दर्शकों ने हंगामा कर दिया। युवाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल में शोर-गुल होने पर मैनेजर रामबाबू ने तुरंत ही चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच ई। उन्होंने हंगामा कर रहे दर्शकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच करीब काफी देर तक शो बंद रहा। दर्शकों को सिनेमा हॉल से बाहर करने के बाद तकनीकी फाल्ट को दूर किया गया। उसके बाद शुरू से फिल्म को चलाया गया। दर्शकों ने फिल्म के टैक्स फ्री होने के बावजूद टिकट के अधिक रुपये लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सिनेप्लेक्स के मैनेजर रामबाबू ने बताया कि साउंड में तकनीकी कमी आ गई थी। इसके चलते आधे घंटे के लिए शो रोकना पड़ गया था। उसके बाद पूरा शो दिखाया गया। 18 प्रतिशत जीएसटी में यूपी सरकार का नौ प्रतिशत टैक्स को कम कर ही टिकट पर छपवाया गया।
विज्ञापन