फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The journalists took the bike rally, demonstration

पत्रकारों ने निकाली बाइक रैली, प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2015 09:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Jun 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
The journalists took the bike rally, demonstration
 पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में दर्ज हत्या की रिपोर्ट में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों ने शुक्रवार को शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर पत्रकारों के ज्ञापन देने को लेकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक भी हुई। बाद में पत्रकारों का जत्था डीएम शुभ्रा सक्सेना से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पत्रकारों के हित में कई मांगें रखीं।
विज्ञापन

बाइक रैली निकालने के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े मीडिया कर्मी गर्रा फाटक के पास जमा हुए। उन्होंने बाइक पर दिवंगत पत्रकार जगेंद्र को न्याय देने की मांग संबंधी पर्चे चस्पा किए। वहां से उनका काफिला यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और महामंत्री महताब हसन खां के नेतृत्व में नारेबाजी करता हुआ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट कैंपस पहुंचते ही प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन खुद लेना चाहा, लेकिन पत्रकार डीएम से मिलने पर अड़ गए। इस दौरान पत्रकारों और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब पांच मिनट तक कहासुनी के बाद पत्रकार पुलिस का घेरा तोड़कर डीएम कक्ष में जा पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट की रोक-टोक पर कड़ा एतराज दर्ज कराने के साथ डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में यह रहीं मुख्य मांगें
ज्ञापन में जगेंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने, मामले की सीबीआई से जांच कराने, मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से जगेंद्र के परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ घरवालों की सुरक्षा इंतजाम किए जाने, कानपुर के पत्रकार दीपक माथुर के हमलावरों को जल्द पकड़े जाने, पत्रकारों को धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, सुरक्षा के लिए मीडिया कर्मियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों की रोकथाम के लिए रिपोर्ट दर्ज करने से पहले ऐसे मामलों की गहन जांच किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।

बाइक रैली में यह सभी रहे शामिल
बाइक रैली और प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, गुल मोहम्मद, गौरव शुक्ला, सलमान खान, आदेश मिश्रा, राजीव शर्मा, अभिनय मिश्रा, इदरीस अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, तारा चंद्र, मोहम्मद यासीन, सुनील कुमार, राजेश यादव, सैयद जफर आदि शामिल रहे।

राज्यमंत्री की बर्खास्तगी को राज्यपाल से मिले पत्रकार
स्थानीय पत्रकारों का शिष्टमंडल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय के नेतृत्व में लखनऊ जाकर राज्यपाल राम नाईक से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर जगेंद्र की मौत के मामले में नामजद राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कौशल किशोर, अखिलेश पांडेय, राहुल शुक्ला, आरडी बाजपेयी, अशोक सिंह, मनोज मिश्र, अली हसन, राम सुरेश पाल आदि शामिल रहे।

एसडीएम को दिया पत्रकारों ने ज्ञापन
जलालाबाद। पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम भरत लाल सरोज को दिया। इससे पहले तहसील पहुंचकर पत्रकारों ने घटना में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विकास गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में संजय सिंह ने कहा कि यदि घटना में नामजदों को शीघ्र गिरफ्तार न किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर जगेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। ज्ञापन में मामले की सीबीआई जांच कराने, जगेंद्र सिंह के घरवालों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान शकील अहमद, रविनेश कुमार, राजीव सिंह, करन गुप्ता, शिवशंकर, शिराजी जैगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed