फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The journalists took out bike rally

पत्रकारों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 08 Jun 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
The journalists took out bike rally
सोशल मीडिया रिपोर्टर जगेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बाइक रैली निकाली। रैली बरेली मोड़ से विभिन्न मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। पत्रकारों ने वहां धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलक्ट्रेट में महिला इंस्पेक्टर और सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले जुटे पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने जगेंद्र सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पत्रकारों ने मांग करते हुए कहा कि जगेंद्र पर हमले की सीबीसीआईडी जांच कराई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके परिवार को आर्थिक सहायता और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। बाइक रैली निकालने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, शैलेंद्र वाजपेयी, विजय भारती, हामिद फरीदी, रमेश शंकर पांडेय, रोहित यादव, रवि शर्मा, अभिनव मिश्रा, धर्मपाल सिंह, वसीम, इस्तकार, निर्दोष शर्मा, वीरप्रताप सिंह, शिशिर चंद्र, रेहान, ह्दयेश गुप्ता, सुबोध कुमार, अशोक कुमार, गोविंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed