फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The interest of the litigants is paramount: District Judge

वादकारियों का हित सर्वोपरि : जिला जज

Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The interest of the litigants is paramount: District Judge
पुवायां में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते अध्यक्ष अमरपाल सिंह गर्चा। संवाद - फोटो : सांकेतिक
पुवायां। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। वकील और न्यायपालिका से जुड़े लोग हमेशा यह प्रयास भी करते हैं।
विज्ञापन

जिला जज मंगलवार को पुवायां के एक रिसॉर्ट में आयोजित सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वकालत सेवा कार्य है। किसी को न्याय मिलने पर वादकारी से ज्यादा वकील को खुशी होती है। हमेशा प्रयास रहना चाहिए कि पीड़ित को कम से कम दौड़ना पड़े और जल्द न्याय मिल सके।
वकीलों ने जिला जज से एडिशनल कोर्ट की स्थापना की मांग करते हुए अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। जिला जज ने कहा कि उनको कागजात उपलब्ध कराए जाएं, जिससे कार्रवाई आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन पुवायां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरपाल सिंह गर्चा को निवर्तमान अध्यक्ष केएन सिंह राठौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने महामंत्री रामरेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भयचंद्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री रमेश सिंह, प्रवक्ता देवेश सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र त्रिवेदी, संतोष पांडे और संजीव सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य यशजीत और रवि शर्मा को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम ज्योति अग्रवाल, जेएम अवंतिका त्रिपाठी, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन श्रीश मेहरोत्रा, सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी ने भी वकीलों को संबोधित किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी एचएल वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिवेदी, सुखविंदर सिंह खिंडा सहित सिविल और तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed