फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The induction ceremony celebrating with great pomp Inrwhil

धूमधाम से मना इनरव्हील का अधिष्ठापन समारोह

Wed, 29 Jul 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 29 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The induction ceremony celebrating with great pomp Inrwhil
सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने क्लब की सदस्यों द्वारा गोद ली गईं हाई स्कूल की दस छात्राओं को वर्षभर की फीस भेंट की। संस्था ने इन छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

निजी होटल में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सदस्यों ने स्वागत गीत तथा लीड कांवेंट की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। निवर्तमान सचिव राजेंदर कौर बजाज ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष विभा अग्रवाल ने सभी सहयोगियों को उपहार देकर उनके प्रति आभार जताया। इसके पश्चात उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष रीना अग्रवाल को कॉलर पहनाकर तथा निवर्तमान सचिव बजाज ने नवनियुक्त सचिव ज्योति शर्मा को पिन लगाकर विधिवत दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी क्लब की सेवा भावना को सराहते हुए सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी और आर्य कन्या पाठशाला कन्या हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा तहजीब, नीलम, अनुकृति शुक्ला, रचना, अंशिका शुक्ला, प्रभा शर्मा, अमन नाज, प्रियंका कश्यप, पूजा मौर्य और नीतू को सालभर की फीस भेंट कराई। शशि गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुनीता गर्ग, मिथिला अंचल, तराना जमाल, अनुभा मेहरोत्रा, गीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, रागिनी कपूर, नीलम सचदेवा, काजल खन्ना, पूनम टंडन, आदर्श सक्सेना, कंचन खन्ना, मधु कपूर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed