फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The importance of yoga was told to the students in the NSS camp

एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं को बताया योग का महत्व

Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
The importance of yoga was told to the students in the NSS camp
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में स्वयं सेवकों को योग का प्रशिक्षण देते योगाचार्य रानू परमार्थी - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के छठे दिन योगाचार्य अखंड प्रताप शर्मा परमार्थी ने छात्र-छात्राओं को योग का अभ्यास कराया। सुखी और संतुष्ट जीवन जीने के टिप्स दिए। महाविद्यालय में प्रशिक्षण के दौरान योगाचार्य ने स्वयंसेवियों को सूर्य नमस्कार करने पर अधिक बल देते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार की कम से कम दस आवृत्ति का प्रतिदिन अभ्यास करके अल्प समय में ही हम संपूर्ण शरीर को स्वस्थ, सुंदर, सुडौल व ऊर्जावान बना सकते हैं।
विज्ञापन

परमार्थी ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सबसे पहले अपने तन और मन को स्वस्थ रखना आवश्यक है। जीवन में किसी भी भौतिक सुख का अनुभव वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है जिसका तन और मन स्वस्थ है। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में अभियान चलाकर सफाई की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बौद्धिक सत्र में ‘साक्षरता हेतु युवा’ विषय पर प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी यादव, डॉ. ऋतु शुक्ला, डॉ. नरेशपाल, डॉ. शशिभूषण, डॉ. सरनपाल सिंह, गोविंद, विशाल, वैभव, विपिन, अजयपाल, महेन्द्रपाल, अशेष, राजेश्वर, अवनीश, भानुप्रताप, अरविंद, , सचिन, प्रदीप, आयुषी, गूंज, तन्वी, सूर्यप्रभा, ज्ञानदेवी, शीतल, प्रियांशी, अनामिका, शिवानी, निष्ठा, रीमा, पिंकी, गार्गी, श्यामा, सिफ़त, अर्चना, नैंसी, चांदनी, रेखा, शिल्पी, प्रांशी, मुस्कान, रूबी, जूली, कोमल, प्रीति, शिम्पी आदि स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed