फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The highway became worse than the road in the villages the responsible kept silent

Shahjahanpur News: गांवों के रोड से बदतर हुआ हाईवे...जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

Tue, 08 Aug 2023 05:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
The highway became worse than the road in the villages the responsible kept silent
खुटार मैलानी के बीच हाईवे का हाल
- आए दिन हो रहे हादसे, दुधवा पार्क और नेपाल जाने को है सीधी सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। लखनऊ-पलिया हाईवे का खुटार से मैलानी के बीच का हिस्सा गांवों के मार्गों से भी बदतर हो चुका है। कई जगहों पर तालाब जैसे बन चुके हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

लखनऊ पलिया हाईवे सीधे नेपाल तक जुड़ा है। पलिया से केवल 35 किमी दूर गौरीफंटा बाॅर्डर है। इसके बाद नेपाल की सीमा शुरू हो जाती है और नेपाल का धनगढ़ी कस्बा पड़ता है। इसी मार्ग पर पलिया से केवल दस किमी दूर प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क भी है। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम इस हाईवे पर खुटार से मैलानी तक 15 किमी का सफर लोगों के लिए बेहद परेशान करता है।
विज्ञापन


हाईवे पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों का पता नहीं चलता है और हादसा हो जाता है। बाइक सवार तो अक्सर गिर कर हाथ, पैर तुड़वा बैठते हैं। दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले सैलानी एक बार इस रोड पर निकलने के बाद वापस इधर से जाना नहीं चाहते हैं और दूसरे मार्गों का रुख करते हैं। तमाम बार मांग करने के बाद भी हाईवे की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
शाहजहांपुर से खुटार तक चल रहा निर्माण कार्य

लखनऊ पलिया हाईवे को दस मीटर चौड़ा किया जाना है। पहले चरण में शाहजहांपुर से खुटार तक काम चल रहा है। पहले चरण का काम पूरा होने में ही अभी काफी समय लगेगा। इसके बाद दूसरे चरण का टेंडर आदि होने के बाद खुटार से आगे मैलानी मार्ग पर काम शुरू होगा। अगर खुटार से मैलानी तक हाईवे के गड्ढे भरवा दिए जाएं तो वाहन चालकों की दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

खुटार मैलानी के बीच हाईवे का हाल

खुटार मैलानी के बीच हाईवे का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed