फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The heat is making people miserable, the number of diarrhea patients has increased

Shahjahanpur News: गर्मी कर रही बेहाल, बढ़े डायरिया के मरीज

Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The heat is making people miserable, the number of diarrhea patients has increased
तिलहर की कुंवरगंज पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेला में मरीज की जांच कर दवा लिखते डॉ.अनुराग गुप्ता। - फोटो : महोबा लैंड ऑफ आल्हा-ऊदल पत्रिका का विमोचन करते सदर विधायक, एमएलसी व अन्य। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर/तिलहर। गर्मी के प्रकोप के बाद अस्पतालों में डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में अधिकतर मरीज इसी बीमारी से पीड़ित पहुंचे। उन्हें दवा देने के साथ ही साफ-सफाई रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त डॉक्टर नहीं है। इस कारण अधिकतर पीएचसी पर फार्मासिस्ट ही मेले की व्यवस्था संभालते हैं। डॉक्टरों के नहीं मिलने से मरीज भी यहां आने से कन्नी काटने लगे हैं। रविवार को मौसम में बदलाव के चलते जन आरोग्य मेले में अधिकतर मरीज डायरिया, बुखार और खांसी की समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन रोगों से ग्रस्त 99 मरीज आए। इनमें से 28 मरीजों की विभिन्न जांचें भी की गईं। कुंवरगंज की शहरी पीएचसी में डॉ. अनुराग गुप्ता ने 38 मरीजों को दवाएं देकर उनका उपचार शुरू किया। इनमें से 18 मरीजों की कई जांचें भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनपुर पीएचसी में डॉ. अभिषेक जौहरी ने 40 मरीज देखे। इनमें डायरिया के कारण शरीर में पानी की कमी के कई मरीज आए। उन्हाेंने छह मरीजों की जांच भी कराई। रमापुर पीएचसी पर डॉक्टर का पद रिक्त होने से वहां फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 21 मरीजों की दवाएं दीं और चार मरीजों की जांच कराई। डॉक्टरों के अनुसार, डायरिया के मरीजों को पानी समेत तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed