फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The health of the driver of Kolkata-Jammutvi Express deteriorated.

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के चालक की तबीयत बिगड़ी

Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The health of the driver of Kolkata-Jammutvi Express deteriorated.
शाहजहांपुर। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) के चालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसकी सूचना उसने कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर दूसरे चालक को ट्रेन लेकर रवाना किया गया। बीमार लोको पायलट का रेलवे अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लखनऊ से ट्रेन लेकर लोको पायलट मुरादाबाद के लिए चला था। ट्रेन समय से लखनऊ से प्रस्थान हुई। लखनऊ से चलने के कुछ देर बाद लोको पायलट को घबराहट महसूस हुई। तबीयत बिगड़ने की जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल में किसी तरह ट्रेन को रोजा तक लाने के आदेश दिए। रोजा से दूसरे लोको पायलट को ट्रेन ले जान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जब ट्रेन रोजा पहुंची, तो दूसरा लोको पायलट उसे लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुआ। इस लोको पायलट की तबीयत खराब हुई थी, उसको रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. संजय राय ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि लोको पायलट की तबीयत बिगड़ने पर उसका उपचार किया गया। लोको इंस्पेक्टर वीरेंद्र झा ने बताया कि दूसरे लोको चालक को रोजा से ट्रेन लेकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed