फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The havoc of Chinese Manjha is not stopping... it is injuring people every day

Shahjahanpur News: नहीं थम रहा चीनी मांझे का कहर... आए दिन लोगों को दे रहा जख्म

Sat, 10 May 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The havoc of Chinese Manjha is not stopping... it is injuring people every day
चीनी मांझा से घायल रोडवेज परिचालक। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : स्वयं
शाहजहांपुर। प्रशासन के दावे के विपरीत चीनी मांझा की बिक्री बंद नहीं हो रही है। आए दिन लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। 11 जनवरी को जिस स्थान पर सिपाही शाहरुख खान की मांझे की चपेट में आकर मौत हुई थी, उससे थोड़ी दूरी पर 29 अप्रैल को एक बस के परिचालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। इससे चीनी मांझे के खिलाफ प्रशासन के प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुर निवासी श्याम बिहारी शाहजहांपुर डिपो की बस में परिचालक हैं। वह रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर में पत्नी-बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। श्याम बिहारी ने बताया कि 29 अप्रैल को अपनी पत्नी रेनू और बेटे अर्नव के साथ बाइक से कांट से लोदीपुर जा रहे थे। बाइक काफी धीमी चला रहे थे। बेटा आगे बैठा हुआ था। अजीजगंज में गर्रा पुल पर अचानक चीनी मांझा दिखा, जिसे हाथ से उन्होंने पकड़ लिया। इसके बावजूद मांझा उनकी अंगुली और आंख के ऊपर काटता हुआ चला गया।
विज्ञापन

खून बंद न होने पर सीधा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां टांके लगे, तब जाकर खून बंद हुआ। ईश्वर की कृपा रही कि बच्चा बच गया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि सूचनाओं पर टीम जाकर कार्रवाई करती है। मामले की जांच कराई जाएगी। चीनी मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पक्का पुल पर लगी ऊंची जाली, थमीं घटनाएं
- आरसी मिशन थाना क्षेत्र में भी पक्का पुल पर चीनी मांझे से कई घटनाएं हो चुकी हैं। पक्का पुल पर ऊंची जाली लगने से हादसे थम गए हैं। बाइक सवार बिना डर के पुल से गुजरते हैं। वहीं, गर्रा व ककरा काकरकुंड पुल से लोग डर-डरकर गुजरते हैं।
--------------------

चीनी मांझा से घायल रोडवेज परिचालक। स्रोत: जागरुक पाठक

चीनी मांझा से घायल रोडवेज परिचालक। स्रोत: जागरुक पाठक- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed