फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The grain did not come in the ear of wheat, the agricultural officer investigating

गेहूं की बाली में नहीं आया दाना, जांच कर रहे कृषि अधिकारी

Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The grain did not come in the ear of wheat, the agricultural officer investigating
लालाबाद के पीडब्ल्यू,ी गेस्ट हाउस में हिसानों की बात सुनते विधायक हरि प्रकाश वर्मा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। किसानों ने फसल बोई, लेकिन बाली में एक दाना भी गेहूं नहीं निकला। किसानों द्वारा शिकायत करने पर विधायक ने कृषि अधिकारी से जांच कराने के लिए कहा है। बुधवार शाम गांव पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ित किसानों के बयान दर्ज किए और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव सराय साधौ का है। यहां के सुखचरन, अखिलेश, मुंगालाल, जुगल किशोर, बादशाह, राजाराम व रघुनाथ समेत सोलह काश्तकारों ने बताया कि उन सभी ने नगर के मुख्य चौराहे के पास स्थित एक बीज भंडार की दुकान से गेहूं का बीज खरीदा था। करीब दो सौ बीघा खेत में बीज बो दिया। लागत भी खूब लगाई। बताया कि फसल उगने के बाद उसमें बाली आई, लेकिन गेहूं का दाना नहीं पड़ा। परेशान किसानों की शिकायत पर दुकानदार ने उन्हें ही झिड़क दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के गेस्ट हाउस में विधायक हरिप्रकाश वर्मा जनसमस्याएं सुन रहे थे। पीड़ित किसान उनके पास पहुंच गए और समस्या बताकर मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने जिला कृषि अधिकारी से वार्ता कर मामले की जांच कर कार्रवाई को कहा। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। अपर जिला कृषि अधिकारी मेराज अहमद को जांच के लिए भेजा था। बालियों में दाना क्यों नहीं पड़ा, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है, जिसमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी और कृषि विभाग के तकनीकी सहायक को शामिल किया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed