Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Governor will visit Swami Shukdevanand University tomorrow.

Shahjahanpur News: कल स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल

Mon, 02 Nov 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Governor will visit Swami Shukdevanand University tomorrow.
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में बैठक में बोलते कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह। स्रोत: व
शाहजहांपुर। प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तीन नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


रविवार को कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्यपाल के भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें परिसर के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति, पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन का स्तर और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत और रिक्त पदों की स्थिति व रिक्त पदों को भरने के लिए तैयार कार्ययोजना की भी समीक्षा होगी। कुलपति के अनुसार, वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणामों की घोषणा व समर्थ पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से डिग्री अपलोड करने की प्रगति भी प्रस्तुत की जाएगी।
--
डीएम व अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विनोबा सेवा आश्रम में संभावित कार्यक्रम को लेकर भी अफसरों ने सुरक्षा को लेकर खाका तैयार किया।
--
राज्यपाल का कार्यक्रम

प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के तीन नवंबर को प्रस्तावित शाहजहांपुर दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। वह करीब साढ़े चार घंटे जिले में रहेंगी। इस दौरान स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में बैठक करेंगी। हालांकि, उनके विनोबा सेवा आश्रम जाने का कार्यक्रम नहीं है।


नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने बताया कि राज्यपाल सुबह नौ बजे लखनऊ से रवाना होंगी। सुबह 9:45 बजे उनका हेलिकॉप्टर रिलायंस पावर प्लांट में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सुबह 10 बजे स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय पहुंचेंगी और बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। यहां से हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed