{"_id":"76ed6cd5924d31e68f9ba00cf74de455","slug":"the-goal-of-the-education-department-was-planting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग को मिला पौधरोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
चालू शैक्षिक सत्र में प्रशासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को छह हेक्टेयर भूमि में 4190 फलदार और छायादार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए डीआईओएस राकेश कुमार ने समस्त प्रधानाचार्यों को अवगत कराया है कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें और वर्षाकाल के आरंभ होते ही प्राथमिकता के आधार पर पौध रोपित कराएं। डीआईओएस ने बताया कि सीडीओ ने अपने पत्र के माध्यम से भी इस प्रकार की अपेक्षा विभाग से की है।
इसकी पूर्ति वरीयता के आधार पर होनी चाहिए, ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखने में विभाग अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह पौध रोपित कराकर उसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।