फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl was beaten and dragged from the medical college and taken into the car.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज से युवती को पीटकर खींचते हुए गाड़ी में डाल ले गए

Wed, 05 Nov 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The girl was beaten and dragged from the medical college and taken into the car.
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवती को पीटते हुए कुछ लोग गाड़ी में डालकर ले गए। इस बीच लोग मूकदर्शक बने रहे। गार्डों ने भी उसे बचाने का प्रयास नही किया। लोगों के अनुसार, मामला पारिवारिक होने के चलते किसी ने दखल नहीं दिया।
विज्ञापन

मामला सोमवार की दोपहर का है। बताया जा रहा है कि एक युवती न्यू भवन में तीसरी मंजिल पर थी। इस बीच आए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर युवती को पीट दिया। इसके बाद उसे पीटते हुए नीचे लाए। युवकी को ओपीडी से खींचते हुए बाहर की ओर ले गए। युवती ने छुड़ाने का प्रयास किया तो एक युवक ने उसे गोद में उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि युवती बीमार लग रही थी। आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मामला पारिवारिक होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस बीच वहां पहुंचे गार्डों ने भीड़ को हटाया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed