{"_id":"676864e4ca7d8ce8b208e564","slug":"the-girl-got-locked-in-the-car-police-broke-the-glass-and-took-her-out-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134088-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार में बंद हो गई बच्ची, पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार में बंद हो गई बच्ची, पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला
Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीसीएस की प्री परीक्षा के दौरान युवक अपनी पांच साल की बच्ची को गाड़ी में बंद कर चला गया। बच्ची के रोने की आवाज आने पर सदर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई।
रविवार को जीएफ कॉलेज में महिला अपने पति के साथ कार से आई थी। कार को किनारे खड़ी कर महिला परीक्षा देने के लिए कॉलेज के अंदर चली गई। बताते हैं कि चाबी भी उसी के साथ चली गई थी। इस बीच युवक ने अपनी बेटी को कार में बैठाया और कुछ खरीदने चला गया। इस बीच लॉक लग गया। बच्ची अंदर ही फंस गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सदर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह पहुंचे और कार को खोलने का प्रयास किया। इस बीच युवक भी आ गया। उसने कार को खुलवाने के लिए मिस्त्री को बुलाने का प्रबंध किया। बच्ची को रोते देखकर सदर इंस्पेक्टर ने कार का शीशा तुड़वाकर बच्ची को बाहर निकलवाया।