फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The General Manager of Northern Railway inspection window

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया खिड़की निरीक्षण

Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसके पुंडीर ने बृहस्पतिवार को सीतापुर से लेकर रोजा जंक्शन तक ब्रांच लाइन के सभी स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने जहानीखेड़ा स्टेशन के पास हादसे का सबब बनी मानव रहित रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को ट्रेनों के मूवमेंट के दौरान वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक पुंडीर ब्रांच लाइनों के स्टेशनों का निरीक्षण करने के लिए जीएम स्पेशल ट्रेन से बुधवार को देर रात बालामऊ जंक्शन होकर उन्नाव पहुंचे। वहां से बृहस्पतिवार को सुबह बांगरमऊ, बालामऊ, नीमसार समेत कई स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए सीतापुर पहुंचे। इसके बाद सीतापुर ब्रांच लाइन के हेमपुर, नेरी आदि स्टेशन चेक करते हुए जहानीखेड़ा की उस क्रासिंग पर पहुंचे, जहां गत वर्ष चार दिसंबर को डीसीएम और ट्रेन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस बारे में पूछताछ किए जाने पर साथ चल रहे अधिकारियों ने जीएम पुंडीर को बताया कि क्रासिंग पर गेट मैन तैनात नहीं है। इस पर जीएम ने वहां से ट्रेनों को गुजारने के लिए कासन देने के निर्देश दिए। शाम करीब 5.30 बजे जीएम स्पेशल रोजा जंक्शन पहुंची, लेकिन महाप्रबंधक अपने सैलून में बने रहे। इस दौरान रेल यूनियनों के पदाधिकारियों ने मंडलीय अधिकारियों को उनके नाम विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed