फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The full surety punctual today

पाबंद किए गए लोग आज भरें मुचलका

Wed, 02 Dec 2015 11:53 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 02 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The full surety punctual today
 उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी, उनके प्रस्तावक तथा गणना एजेंट को पांच-पांच लाख रुपये के निजी मुचलके में पाबंद किए जाने का नोटिस मिलने के बाद इन उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया और बुधवार को पूरे दिन तहसील स्थित कार्यालय में उक्त पाबंद लोग अपना-अपना मुचलका भरवाने को लाइन लगे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जलालाबाद के 381, कलान से 276 तथा मिर्जापुर से 192 प्रधान पद के प्रत्याशियों, एजेंट तथा प्रस्तावकों ने पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके भरे। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि निजी मुचलकों में पाबंद किए गए लोगों द्वारा कहीं कोई गड़बड़ी फैलाए जाने की शिकायत पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर उनकी जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों ब्लाकों में शेष बचे 975 प्रत्याशी तीन दिसंबर तक अपना मुचलका भरवा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed