फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The forest land along the highway will be freed from encroachment.

Shahjahanpur News: हाईवे पर वन पटरी को कराया जाएगा कब्जा मुक्त

Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The forest land along the highway will be freed from encroachment.
हरदोई बाईपास चौराहा ​​स्थित पुल के पास वन पटरी पर कब्जा कर लगाई दुकान। संवाद
शाहजहांपुर। वन पटरी पर तमाम स्थानों पर हुए कब्जों को लेकर डीएफओ ने सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरदोई बाइपास चौराहे के पुल के पास एक स्थान पर कब्जे की शिकायत पर टीम को भेजकर जांच कराई गई। वहीं पूर्व में जारी किए नोटिस पर कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन


हाईवे पर रोड के दोनों ओर हरियाली के लिए वन पटरी का स्थान छोड़ा जाता है। यह कहीं सड़क से लगभग 30 मीटर तो कहीं आबादी के हिसाब से लगभग 22 मीटर रखा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक जनपद की सीमा में वन पटरी पर लगभग 60 कब्जे हैं। पूर्व में इस संबंध में नोटिस जारी कर कब्जेदारों को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी जारी की गई थी।
विज्ञापन

कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। नोटिस जारी करने के बाद विभागीय शिथिलता की वजह से वन पटरी कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। मामले में डीएफओ सचिन कुमार ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरदोई बाइपास चौराहे के पुल के पास एक स्थान पर कब्जे की शिकायत पर डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद को टीम के साथ मौके पर भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के संबंध में भी समीक्षा की। डीएफओ ने बताया कि वन पटरी पर कब्जे की स्थिति की जांच कराई जाएगी। अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed