फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The flow of the Garra river is being affected by the silt deposited on the span of the bridge

Shahjahanpur News: पुल के स्पान पर जमा सिल्ट से प्रभावित हो रही गर्रा नदी की धारा

Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The flow of the Garra river is being affected by the silt deposited on the span of the bridge
ककरा ​स्थित गर्रा नदी पर बने पुल के खंभों के नीचे जमा सिल्ट। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। गत वर्ष आई बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन बरसात से पहले सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहता है। इसके तहत गर्रा नदी पर ककरा में बने पुल को ऊपर उठाए जाने काम किया जाना है। इसी के साथ इसके तीन स्पान (खंभे) के नीचे जमा भारी सिल्ट को भी हटाए जाने की तैयारी है। सिल्ट के कारण नदी का बहाव दायीं ओर ज्यादा हो गया है। डीएम ने इसके लिए नगर निगम को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में गर्रा नदी का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ने के कारण ककरा, अजीजगंज से लेकर बरेली मोड़ तक बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई थी। पानी उतरने के बाद वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के निर्देश पर प्रशासन ने भविष्य में बाढ़ से निपटने की कवायद को शुरू कराया। बाढ़ आने के कारण तलाशे गए और स्थायी व वैकल्पिक विकल्पों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सामने आया कि ककराकलां से अजीजगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्मित पुल के तीन स्पान (खंभे) पूरी तरह से सिल्ट से ढक गए हैं। इन सिल्टेड स्पान के कारण गर्रा नदी में पानी का दबाव दायीं ओर अजीजगंज तटबंध की ओर बढ़ रहा है। इससे गर्रा नदी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है। टीम के स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यदि पुल के तीनों स्पान को साफ करा दिया जाए तो नदी अपने प्राकृतिक बहाव में वापस आ जाएगी। भविष्य में बाढ़ आने की आशंका में भी कमी आएगी। इस पर डीएम ने सेतु निगम और नगर निगम को निर्देशित किया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने बताया कि सिल्ट सफाई के लिए जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के हिसाब से समय के भीतर और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सेतु निगम की तकनीकी समिति और सिंचाई विभाग की देखरेख में नगर निगम को स्पान में जमा सिल्ट की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed