{"_id":"773c2b5c706fde943af268442e366ac5","slug":"the-first-phase-of-polling-today-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के पहले चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के पहले चरण का मतदान आज
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार की सुबह जिले के पुवायां तहसील के चार ब्लाकों में होगा। पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली ब्लॉकों के 305 ग्राम पंचायतों में बने 738 मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टियां और पुलिस टीमें शुक्रवार शाम को ही पहुंच गईं। शनिवार को ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ ही 3639 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
इन चारों ब्लाकों में कुल 452595 वोटर प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने मताधिकार से करेंगे। हर बूथ के बाहर गड़बड़ी के अंदेशे की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अतिरिक्त 50 मोबाइल टीमें सुबह से ही लगातार गश्त पर रहेंगी। इन टीमों को साफ निर्देश है कि गड़बड़ी करने वाला कोई भी क्यों ना हो, दिखते ही पकड़कर सीधे हवालात में बंद कर दिया जाए। पूरे प्रक्रिया में खलल डालने के लिहाज से संदिग्ध लोगों को देर शाम रेड कार्ड थमा दिया गया है ताकि मतदान के दौरान पूरे समय वह अपने घर पर बने रहें और सिर्फ अपना वोट डालने के लिए ही घर से बूथ तक जाएं एवं वहां से सीधे वापस अपने घर। वोट के लिए धमकाने या प्रलोभन देने वालों पर लगातार नजर रखने और उनकी सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए हर गांव में पांच - पांच लोगों को तैनात किया गया है।
फर्जी मतदान करने वालों पर भी तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशियों का बस्ता हर हाल में बूथ से 200 मीटर के दायरे के बाहर रखने का निर्देश है। इसका उल्लंघन करने वालों भी बिना पूछे कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष मजिस्ट्र्ेट एवं पुलिस फ ोर्स की तैनाती की गयी है। हर ऐसे क्षेत्र में वीडियो कैमरे और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। संचार व्यवस्था इस ढंग से की गयी है कि सभी गांव से हर गतिविधियों की जानकारी जिला प्रशासन को मिलती रहें।