शाहजहांपुर। गत दिनों गन्ना शोध परिषद में हुई मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता में आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ.रुपांशुमाला ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। गृह विज्ञान की शिक्षिका सीता वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने मिलेट्स कुकिंग प्रतियोगिता में मोटे अनाज के लड्डू, बर्फी, चावल की खीर, चिल्ला आदि व्यंजन बनाए थे।
प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दैनिक आहार में पौष्टिक मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सौम्या सिंह, पुष्पांजलि, तान्या तिवारी, रिचा कुशवाहा, नैंसी का सहयोग रहा। संवाद