फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The father of a girl who went missing from home was cheated of Rs 53,000.

Shahjahanpur News: घर से लापता हुई युवती के पिता से 53 हजार की ठगी

Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The father of a girl who went missing from home was cheated of Rs 53,000.
पुवायां। क्षेत्र के एक व्यक्ति की लापता हुई पुत्री के हाईकोर्ट पहुंचने और शादी करने की बात कहकर ठग ने पिता से कई बार में 53 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री पांच मार्च को लापता हो गई थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पिता के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनकी पुत्री इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गई हैं और शादी करना चाहती है। वह शादी को रुकवा देगा, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

पिता ने कॉल करने वाले की बात पर भरोसा कर लिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने अलग-अलग बैंक एकाउंट के क्यूआर कोड भेजकर गई बार में 53 हजार रुपये ले लिए। बाद में शक होने पर पिता ने रुपये देने से मना किया तो ठग ने कॉल उठाना बंद कर दिया। देर शाम पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश की जा रही है। जिन बैंक खातों में रुपये लिए गए हैं, वे बिहार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed