{"_id":"61ca1398c823a8227f11ea31","slug":"the-family-staged-a-protest-against-changing-the-rtpcr-test-shahjahanpur-news-bly4706876169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर जांच बदलने के विरोध में परिवार ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर जांच बदलने के विरोध में परिवार ने दिया धरना
विज्ञापन
कटीपीसीआर जांच बदलने के विरोध में शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में धरना पर बैंठा खुटार क्षेत्र के गा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड संक्रमण से हुई मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कारगुजारी के चलते खुटार क्षेत्र के गांव बेला निवासी सोमवती की जांच रिपोर्ट बदल कर अभिलेखों में एक अन्य कोविड संक्रमित मृतक महिला के नाम दर्ज कर दी गई। कर्मचारियों के अनुसार कोविड पीड़ित दो मृतकों की केस आईडी एक ही बनाए जाने से यह गड़बड़ी हुई, लेकिन उसे दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके विरोध में मृतका के बेटे और पुत्रवधू समेत परिवार के सदस्यों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और डीएम के नाम ज्ञापन देकर आवश्यक कार्रवाई कर यह गड़बड़ी दूर कराने की गुहार लगाई।
गांव बेला निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी माता सोमवती की कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण मृत्यु हो गई थी। मृत्यु से पहले उनकी खुटार सामुुयिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें उन्हें कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद सीएचसी के स्तर से मां सोमवती की आरटीपीसीआर जांच अभिलेखों में कूटरचना और जालसाजी करने के साथ वेबसाइट पर छेड़छाड़ करके बदल दी गई। माता की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट वेबसाइट पर गांव सिमरई की एक अन्य महिला रोहिणी के नाम से प्रदर्शित हो रही है।
ज्ञापन में कहा है कि इस गड़बड़ी के कारण उन्हें मां की मृत्यु के बदले आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस बारे में कई बार प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, बाद मेें सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर पीड़ित परिवार को घर भेज दिया। धरना में मृतका के पति तौलेराम समेत पुत्र नन्हे लाल, पुत्रवधू सुनीता देवी, बच्चे प्रांशी, शुभ, संकेत आदि शामिल रहे।