फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family agreed to the written assurance, the youth's last rites took place after 48 hours.

Shahjahanpur News: लिखित आश्वासन पर माने परिजन, 48 घंटे बाद हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Fri, 23 Feb 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The family agreed to the written assurance, the youth's last rites took place after 48 hours.
विधायक की मौजूदगी में तहरीर लिखवाते परिजन । संवाद
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के अलावा एसडीएम और सीओ भी रहे मौजूद
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी







कलीनगर। जेल प्रशासन पर कार्रवाई और सहायता के लिखित आश्वासन पर परिजनाें ने 48 घंटे बाद मृतक सुखविंदर के शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों को मनाने में एसडीएम और सीओ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भी गांव पहुंचे।



माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी सुखविंदर पुत्र तिलकराम (20) का शव मंगलवार को जिला कारागार के शौचालय में मफलर से बनाए गए फंदे से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पता चला तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे। अफसरों के दिनभर समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बात की। जेल प्रशासन पर कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस को कहा। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम आशुतोष गुप्ता, सीओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम ने चार बिंदुओं पर परिजन को लिखित आश्वासन दिया। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के पहुंचने के बाद मृतक की मां प्रेमा देवी ने जेल प्रशासन के खिलाफ पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। विधायक ने निधि से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
ऐसे में दोपहर करीब 3:30 बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।




000


सात बीघा जमीन और अन्य योजनाओं के लाभ का आश्वासन
परिजनों की मांग पर एसडीएम ने सात बीघा जमीन, मृतक की मां का अंत्योदय राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से आर्थिक मदद को भी लिखित आश्वासन पत्र में शामिल किया। पत्र पर प्रधान व अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए।







000

परिजन ने जेल प्रशासन पर कार्रवाई के लिए एसपी के नाम सीओ को पत्र दिया है। नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- आशुतोष गुप्ता, एसडीएम







000







परिजन ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन ने तहरीर भी दी है। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिजन को विधायक निधि से भी मदद दिलाई जाएगी।
- स्वामी प्रवक्तानंद, बरखेड़ा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed