फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The expulsion of those who do anti-party work will not make any difference

Shahjahanpur News: पार्टी विरोधी कार्य करने वालों के निष्कासन से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The expulsion of those who do anti-party work will not make any difference
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को अपने स्थानीय कार्यालय राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में विकास की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिला व महानगर कमेटी में पार्टी गाइडलाइन से विपरीत जाकर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है। ऐसे लोगों के निष्कासन से चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सुरेश खन्ना ने न्यू सिटी के नगर निगम कार्यालय, नए पुल, पानी की टंकी व स्मार्ट सिटी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टाउन हाल हॉकी मैदान नजूल की जमीन है। नियम के अनुसार, वहां पर स्पोर्ट्स गतिविधियों को आयोजित कर पुनर्जीवित किया जाएगा। 40 साल से लोग सीवर लाइन के लिए तरस रहे थे। रिंग रोड बनने से जाम से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव विकास की गति को आगे बढ़ाएगा। जो लोग चुनकर आएंगे, वह अपने क्षेत्र का विकास कराएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed