फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The exit on Bhainsi bridge is now completely closed

भैंसी पुल पर निकास अब पूरी तरह से किया गया बंद

Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
The exit on Bhainsi bridge is now completely closed
भैंसी नदी के किनारों पर मिट्टी डालकर बंद किया गया रास्ता।
गुजरात में पुल टूटने के बाद एनएचएआई और प्रशासन ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

साइड में रास्ता होने के कारण यातायात नहीं होगा प्रभावित
पुवायां। गुजरात के मोरबी में झूला पुल टूटने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और प्रशासन की नींद टूटी है। बेहद जर्जर भैंसी नदी के पुल को निकास पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साइड से रास्ता होने के कारण यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
गौरतलब है कि शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां-खुटार के बीच भैंसी नदी लगभग दस वर्ष से सूखी पड़ी है। नदी पर लकड़ी के पटलों पर बना पुल बेहद जर्जर हालत में है। कई बार दस से 25 लाख रुपये तक खर्च कर पुल की मरम्मत कराई गई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पुल फिर पहले की स्थिति में पहुंच गया। शाहजहांपुर-पलिया मार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जिम्मे होने के बाद पुल के दोनों ओर कंक्रीट के पिलर बनाकर पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। पुल के पास से रास्ता बनाकर वाहन निकालने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद लोग कार, ट्रॉली, बाइक आदि पुल से निकालने लगे, जिससे पुल के कई पटले और टूट गए हैं। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने पुल का मुआयना कर मरम्मत के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा था। मंगलवार को पुल के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगाकर पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हाईवे को फोरलेन बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। संभावना है कि फोरलेन निर्माण के साथ ही पुल का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed