{"_id":"6a4a97f9ec6db419ba0f901e","slug":"the-executive-engineer-remained-mired-in-controversies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178180-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवादों से घिरे रहे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवादों से घिरे रहे अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन पर तैनात अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार उपाध्याय विवादों में घिरे रहे। उनकी कार्यशैली के चलते ही उन्हें पारेषण केंद्र से हटाकर संबद्ध कर दिया गया था। आरोप है कि 29 मई की रात भी शराब के नशे में जेई और स्टाफ से अभद्रता की, साथ ही उच्च अधिकारियों से लेकर सीएम तक पर टिप्पणी कर दी। एमडी ने उनके ऊपर गाज गिरा दी।
रजनीश कुमार उपाध्याय करीब एक साल तक 220 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत रहे। आरोप है कि उनका व्यवहार स्टाफ से बेहतर नहीं था। उनकी शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद उनसे कार्यभार वापस लेकर उन्हें अधीक्षण अभियंता केके सिंह के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
उनकी जगह पर अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव को चार्ज दिया गया था। एमडी की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट है कि 29 मई की रात तो रजनीश उपाध्याय ने हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता पर शराब के नशे में कंट्रोल रूम पहुंचकर कर्मचारियों से अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप थे। इससे कर्मचारी असंतुष्ट थे। घटना का वीडियो बनाकर किसी कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को भेज दिया होगा। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।