{"_id":"618821895e9690132969edf6","slug":"the-end-of-ramleela-shahjahanpur-news-bly4653856196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण वध के साथ रामलीला मंचन का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण वध के साथ रामलीला मंचन का समापन
विज्ञापन
तिलहर जनता रामलीला कमेटी मेला समापन पर रावण का पुतला दहन होते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। श्री जनता रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का रविवार देर शाम रावण वध के साथ समापन हो गया। रावण का पुतला दहन होते ही मेले में आए दर्शकों ने भगवान राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती करते हुए आशीर्वाद लिया।
बाजार पोटरगंज स्थित रामलीला मैदान पर मेला कमेटी पदाधिकारियों के मध्य रविवार की शाम कलाकारों के बीच भगवान श्रीराम व रावण सेना के बीच युद्ध हुआ। युद्ध का मंचन देखने के लिए दूर दराज गांव से तमाम लोग आए। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण की नाभि में तीर मारा और रावण जमीन पर गिरा इस दौरान दर्शक भगवान राम के जयकारे लगाने लगे।
रावण दहन के बाद भगवान स्वरूप झांकियों का पूजन किया और इसके बाद प्रसाद वितरित हुआ। अंत में कमेटी द्वारा दुकानदारों एवं कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पंकज गुप्ता, सौरभ गुप्ता रवि, सुरेंद्र राठौर, मुदित गुप्ता, संजीव गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, हरीश चंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद