{"_id":"6a6641267eecdfcbe70cd8b3","slug":"the-education-system-will-be-strengthened-if-teachers-remain-healthy-and-safe-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180021-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों के स्वस्थ व सुरक्षित रहने से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों के स्वस्थ व सुरक्षित रहने से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में चिकित्सा कार्ड का वितरण करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वस्थ और सुरक्षित रहने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।
वह गांधी भवन सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ होने पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से योजना का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण गांधी भवन में शिक्षकों ने देखा।
मंत्री ने बताया कि योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत करीब 1500 शिक्षकों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। इस बीच अतिथियों ने 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।