फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The earring was removed from the ear of a woman who was going to take medicine.

Shahjahanpur News: दवा लेने जा रही महिला के कान से कुंडल नोचे

Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The earring was removed from the ear of a woman who was going to take medicine.
जलालाबाद में घटना के बारे में जानकारी देती सकानो। स्रोत ​: जागरुक पाठक
जलालाबाद। ई-रिक्शा से पति के साथ सरकारी अस्पताल दवा लेने जा रही कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी सकानो के कान से बाइक सवार बदमाश कुंडल नोचकर भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

खेती करने वाले मुराद शेर अपनी बीमार पत्नी सकानो को दवा दिलाने ई-रिक्शा से जलालाबाद सीएचसी लेकर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर रोड पर स्थित अस्पताल से कुछ पहले पीछे से बाइक सवार युवक आया और महिला के बाएं कान पर झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिया और भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे राहगीर रुक गए, तब तक आरोपी काफी दूर जा चुका था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed