फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The DM also help to quake victims

डीएम ने दी भूकंप पीड़ितों को मदद

Wed, 29 Apr 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 29 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पहल करते हुए बुधवार को दस हजार रुपये की राशि दी। साथ ही अन्य सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापार संगठनों, उद्यमियों और जन सामान्य से भी दैवीय आपदा से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए धनराशि और सहायता सामग्री इकट्ठा करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को नोडल अफसर नामित किया गया है। डीएम ने कहा कि भूकंप पीड़ितों के लिए कपड़े, ऊनी वस्त्र, कंबल, अनाज, बिस्कुट, पानी, टेंट, त्रिपाल, बर्तन आदि वस्तुओं की जरूरत है। जिससे जो भी सहायता हो सके, दो दिन के अंदर नोडल अफसर को उपलब्ध करा दें जिससे कि राहत सामग्री समय से नेपाल पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने दिया एक दिन का वेतन
गांवों में नियुक्त पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों ने भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ एक दिवसीय वेतन दिया है। ग्राम पंचायत सफाई कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश भारती और महामंत्री नरवीर सिंह वर्मा ने बुधवार को डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद से भेंट की और उन्हें पत्र देकर भूकंप आपदा पीड़ितों के लिए चालू माह के वेतन से एक दिन के वेतन की कटौती करके उचित माध्यम से नेपाल भिजवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सेवादल जुटाएगा राहत राशि
शहर कांग्रेस सेवादल की बुधवार को हुई बैठक में सभी ने मौन रखकर भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि नेपाल में कुदरत की मार ने मानवता को झकझोर दिया है और ऐसी कठिन घड़ी में सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहत धनराशि और अन्य उपयोगी सामग्री इकट्ठा करने में जुट जाएं। तय किया गया कि प्राप्त धनराशि और अन्य सामग्री डीएम के माध्यम से भेजी जाएगी। बैठक में रामकुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, संतोष शुक्ला, आशीष वर्मा, शकील अंसारी आदि मौजूद रहे।

आरएसएस ने जमा किए करीब 25 हजार रुपये
- डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभी घटकों ने दिया एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं उसके अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती ने मिलकर करीब 25 हजार रुपये से अधिक एकत्रित कर लिए हैं। इसके साथ ही धनराशि एकत्रित करने का क्रम पूरे जिले में जारी है। इस धनराशि को जल्द ही नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए भेज दिया जाएगा। इस संबंध में नगर कार्यवाह राजकमल वाजपेयी ने कहा कि वह नगर में धनराशि एकत्र करने में लगे हुए हैं।

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से बैठक करके नेपाल में भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि दी। साथ ही सभी घटकों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री एचएन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला सचिव एम रहमान, शैलेंद्र अवस्थी, राजसिंह, रामअवध, दीपक राजपूत, आरके गौतम, अमरेंद्र श्रीवास्तव, परवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed