फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The digitization work has been completed 100%.

Shahjahanpur News: शत प्रतिशत हुआ डिजिटाइजेशन का कार्य

Wed, 17 Dec 2025 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The digitization work has been completed 100%.
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को बीएलओ मतदेय स्थलों पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक (एएसडी) मतदाताओं की सूची को लोगों के बीच पढ़कर सुनाएंगे। इसमें आपत्ति आने पर लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। इससे पात्र मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 2315538 मतदाता है। इन सभी का डिजिटाइजेशन कार्य सौ प्रतिशत पूरा हो गया है। इनमें 529763 एएसडी मतदाता निकले हैं। यह कुल मतदाताओं का 22.88 प्रतिशत है। एएसडी मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारियों के साथ बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर लोगों के बीच एएसडी सूची पढ़कर सुनाएंगे। इससे छूटे हुए मतदाताओं का नाम लोगों के सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की आपत्ति पर लोगों के फाॅर्म जमा करके मतदाता सूची में नाम बढ़ाया जाएगा। इसमें राजनीतिक दलों के बीएलए की मदद ली जाएगी। 22 दिसंबर को राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बीएलओ की बैठक सभी मतदेय स्थलों पर की जाएगी। बीएलए एएसडी सूची में नाम देखेंगे। उनकी आपत्ति होने पर मतदाताओं के फाॅर्म जमा कराए जाएंगे। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें भी कुछ समय आपत्ति और सुझाव के लिए दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एसआईआर अभियान में 100 फीसदी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ एएसडी सूची पढ़कर सुनाएंगे। आपत्ति आने पर लोगों के फार्म जमा किए जाएंगे।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed