{"_id":"691f2533fee92e23e1007438","slug":"the-dialogue-between-angad-and-ravana-and-the-enactment-of-sulochanas-sati-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158273-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंगद-रावण संवाद और सुलोचना के सती होने का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंगद-रावण संवाद और सुलोचना के सती होने का मंचन
विज्ञापन
परौर। बाबा ब्रहमदेव स्थल पर चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को अंगद-रावण संवाद और सुलोचना के सती होने आदि प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। राम दल में पहुंचीं सुलोचना का पति वियोग में विलाप और उनके संवाद देख-सुनकर श्रद्धालु दर्शक भावुक हो उठे। मेले में बच्चों समेत महिलाओं और पुरुषों की भीड़ रही। मंचन देखने के लिए सुखपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मदन पाल सिंह, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, प्रेम पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
माता शीतला देवी मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु
कांट। अमावस्या के मेले में बृहस्पतिवार को माता शीतला देवी मंदिर में दर्शन-पूजन को दिनभर श्रद्धालु पहुंचते रहे। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर उनका पूजन किया और मनौतियां मांगीं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महंत पंडित योगेश शर्मा ने बताया मां शीतला देवी का यह मंदिर बहुत प्राचीन है और तमाम श्रद्धालुओं को माता के दरबार में माथा टेकने पर अलौकिक अनुभूति हुई है। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। व्यवस्था में विमल बाजपेयी, अवनीश त्रिवेदी, मोहित सक्सेना, पुष्पेंद मिश्रा, विनोद राठौर, राधे वर्मा आदि लगे रहे। संवाद