{"_id":"6a3edd72f098da8ac102bfbe","slug":"the-devotees-were-overcome-with-emotion-upon-hearing-the-story-of-shri-krishnas-birth-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177292-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर भावविभोर हो उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर भावविभोर हो उठे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुर्रियाकलां के चौहनापुर मार्ग पर गांव खेड़ा की नई कॉलोनी में आयोजित कथा में उपस्थित श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
कुर्रियाकलां। चौहनापुर मार्ग पर गांव खेड़ा की नई कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथाव्यास पंडित ओमप्रकाश त्रिवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। भावविभोर होकर श्रद्धालु भगवान का जयकारा लगाने लगे। कथाव्यास ने कहा कि द्वापर युग में मथुरा के कारागार में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की अंधेरी रात में रोहिणी नक्षत्र में माता देवकी की कोख से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रामायण के अखंड पाठ के विश्राम पर हुआ हवन और भंडारा
कुर्रियाकलां। रामायण के अखंड पाठ का विश्राम होने पर हवन और भंडारा हुआ। पंडित कृष्ण मुरारी ने श्री गौरी-गणेश और नवग्रह के पूजन के बाद हवन कराया। यजमान रामनिवास मिश्रा ने पत्नी वीनू देवी के साथ हवन में पूर्णाहुति दी। बाद में ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर भंडारा शुरू किया गया। व्यवस्था में ऋषभ मिश्रा, उज्ज्वल कुमार,अंशू, श्वेतांश दीक्षित, लव मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद