{"_id":"571a2a374f1c1b4b048b4f31","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-collision-of-pickups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाइवे पर रोड पार कर रहे युवक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे इलाज को ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थाना कांट के गांव मढ़ैया निवासी सिराजुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान खैरपुर चौराहे पर टायर पंचर की दुकान पर काम करता था। रात को वह अक्सर दुकान पर ही रुक जाया करता था। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे वह दुकान के पास ही रोड पार कर रहा था। तभी मीरानपुर कटरा होकर जलालाबाद की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने अब्दुल रहमान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए बरेली भिजवाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया है।