फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of a hotel worker in the heart of Modi's heart in Kenya

केन्या में मोदी का दिल जीतने वाले होटलकर्मी की हादसे में मौत

Thu, 12 Oct 2017 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
The death of a hotel worker in the heart of Modi's heart in Kenya
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केन्या में मोदी का दिल जीतने वाले होटलकर्मी की हादसे में मौत

मदनापुर(शाहजहांपुर)। कभी अपने व्यंजनों से मोदी का दिल जीतने वाले युवक की हादसे में मौत हो गई। वह केन्या के नैरोबी शहर के उसी होटल में कर्मचारी था जिसमें अपने दौरे के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरे थे। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी अमित दिवाली की छुट्टियों में घर आए हुए थे। बुधवार रात वह अपनी कार से शाहजहांपुर जाने के लिए गांव से निकले थे। गांव से पांच सौ मीटर दूर हाईवे पर पहुंचते ही उनकी कार कटरा की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद रात में उन्हें पुलिस ने मदनापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अमित प्रताप सिंह उर्फ कमल का एक मकान शहर के मोहल्ला बृज बिहार कालोनी में है। यहां उनकी पत्नी प्रियंका और चार वर्ष की छोटी आराध्यांशी व मां रहती हैं। बुधवार शाम चार बजे वह अपनी कार से पैतृक गांव बरुआ पट्टी सनायक पहुंचे। यहां वह रात को चाचा रमेश प्रताप सिंह के घर से खाना खाने के बाद कार से अकेले शहर के लिए चल दिए। गांव से निकलकर वह जैसे ही कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहुंचे, तभी कटरा की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी कार आ गई। जबरदस्त टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उधर से गुजरे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें पहले मदनापुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल के जरिये घर वालों तक सूचना पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले गए। जहां बृहस्पतिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed