फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The day of Shab-e-Barat and Jume made Holi sensitive

शब-ए-बरात और जुमे के दिन ने होली को बनाया संवेदनशील, धार्मिकस्थलों को ढकने का काम शुरू

Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
The day of Shab-e-Barat and Jume made Holi sensitive
शाहजहापुर होली के रंग को लेकर तीरपाल से ढकी गई मस्जिद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद 18 मार्च को होने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाट साहब का जुलूस, जुमे की नमाज और शब-ए-बरात को देखते हुए पुलिस सतर्क है। टकराव की स्थिति से बचाने के लिए तीन चरणों में ड्यूटी लगाई जाएगी। होली के मद्देनजर धार्मिकस्थल को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में रंगों के त्योहार पर निकलने वाला लाट साहब का जुलूस काफी मशहूर है। शहर में चौक से बड़े लाट साहब व आरसी मिशन के सरायकाइयां से छोटे लाट साहब का जुलूस निकलता है। इस दौरान हुड़दंग से निपटने को लेकर हर साल पुलिस तैयारी करती है। इस बार होली अधिक संवेदनशील मानी जा रही है। लाट साहब का जुलूस निकलने के साथ ही दोपहर में जुमे की नमाज भी होगी। वहीं, शब-ए-बरात भी मनाया जाएगा। ऐसे में टकराव की स्थिति से निपटना पुलिस के लिए चुनौती है। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। इसके लिए पूरे जिले की फोर्स को लगाया जाएगा। दूसरे जिलों से भी फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन

होली पर तैनात होंगे ये पुलिस अफसर
दो एएसपी, आठ सीओ, 25 दरोगा और 25 इंस्पेक्टर, 225 एसआई, 300 हेड कास्टेबल, 11 कांस्टेबल, 600 होमगार्ड, एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ।
यह अतिरिक्त मांग
-एडीजी से लाट साहब के जुलूस को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। एसपी ने पत्र भेजकर पांच डिप्टी एसपी, 20 इंस्पेक्टर, 150 एसआई, 200 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 कैमरे लगेंगे, ड्रोन से होगी निगरानी
छोटे लाट साहब का जुलूस ऐसे स्थानों से गुजरता है, जहां दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में वहां सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। जुलूस के रूट पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगहबानी की जाएगी। वहीं, ड्रोन कैमरों से अधिकारी कंट्रोल रूम से नजर बनाए रखेंगे। पुलिस ने एडीजी से दो ड्रोन कैमरों की ऑपरेटर समेत मांग की है।
तीन शिफ्टों में लगेगी ड्यूटी
18 मार्च को तीन शिफ्टों में पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह रंग के बाद लाट साहब के जुलूस को सकुशल निपटाया जाएगा। इसके बाद जुमे की नमाज व तीसरी शिफ्ट में पुलिस शब-ए-बरात के त्योहार पर ड्यूटी निभाएगी।

पिछली बार से दोगुना फोर्स लगाया जाएगा
अधिकारियों की मानें तो पिछली बार से दो गुना ज्यादा फोर्स लगाया जाएगा।
होली व शब-ए-बरात पर सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी। जनता का भी पूरा सहयोग मिलता है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर थानावार बैठक कर पहले ही गणमान्य लोगों से वार्ता कर ली गई है। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed