फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The daughter of a teacher's assistant died under suspicious circumstances; her body was found hanging from a noose in her room.

Shahjahanpur News: शिक्षामित्र की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 01 Jan 2026 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
The daughter of a teacher's assistant died under suspicious circumstances; her body was found hanging from a noose in her room.
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक बबिता के पिता सुखवीर। संवाद
शाहजहांपुर। कांट के मरैया गांव निवासी शिक्षामित्र सुखवीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी बबिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के मौसा ने पुलिस को सूचना देते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। तब पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिक्षामित्र सुखवीर सिंह ने बताया कि पहली पत्नी सावित्री व दूसरी पत्नी वसुधा से तीन-तीन बच्चे हैं। जब बेटी बबिता की उम्र तकरीबन नौ माह थी, तभी उसकी मां सावित्री की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। छोटे बच्चों की परवरिश के चलते दूसरी शादी की। परिवार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। बुधवार की दोपहर बेटी ने परिवार के लोगों के साथ बैठकर खाना खाया और इसके बाद छत पर चली गई। वह खेत पर गेहूं देखने के लिए चला गया।
विज्ञापन

दिन में ढाई-तीन बजे के बीच बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान छत पर गई छोटी बेटी नेहा, बेटी बबिता को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार पर परिवार के लोग छत पर गए और बेटी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग बेटी के शव को लेकर पैतृक गांव हातिमपुर खेड़ा जा रहे थे। इस बीच मदनापुर निवासी बेटी के मौसा विश्राम ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सुखवीर सिंह ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी के लिए रिश्ता देख रहे थे। उसने ऐसा क्यों किया, कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक बबिता के पिता सुखवीर। संवाद

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक बबिता के पिता सुखवीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed